फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी स्नान करते समय डूबे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। मंदाकिनी नदी में स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह शिवरामपुर कस्बे के कपड़िया मोहल्ले के बाबुल (18) पुत्र हीरामन दोस्त लवकुश के साथ मत्यगयेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। मंदाकिनी नदी में स्नान करते समय बाबुल डूब गया। दोस्त से मदद की गुहार लगाने पर नाविक व पुलिस की मदद से युवक को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। दो भाई व एक बहन में मृतक बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें