फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बेहाल

Wed, 22 Apr 2026 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो - 13 अजय पटेल। फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव के ज्ञानबाबू के 24 वर्षीय पुत्र अजय पटेल की मंगलवार को घर पर ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने जब उसे देखा तो वह आनन-फानन में सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के चाचा विष्णु ने बताया कि मृतक की पत्नी सुहानी देवी, मां उमा देवी सहित अन्य रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक के एक पुत्र अमन व पुत्री ज्योति हैं। कोतवाली प्रभारी ने राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृत्यु का स्पष्ट कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें