फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: युवक ने ननिहाल में फंदा लगा की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। चित्रकूट की जमिरा कॉलोनी में मंगलवार रात 21 वर्षीय प्रकाश कुमार ने खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह उसका शव आम के पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्राम प्रधान विकास सिंह के अनुसार, प्रयागराज के अकोरिया निवासी प्रकाश अपने ननिहाल जमीरा कॉलोनी में खेती करता था। मंगलवार रात आठ बजे वह अपने नाना रामसजीवन के घर से निकला था। सुबह तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सूचना पर थाना प्रभारी रीता सिंह और उपनिरीक्षक राजीव सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए और शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी ने बताया कि खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें