खोही। दीनदयाल शोध संस्थान के कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां में विश्व जल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि जल दिवस को विश्व के लोग एक दिन मनाता है। बल्कि 365 दिन जल दिवस एवं जल संरक्षण मनाना चाहिए। दूध को संरक्षित करते हैं, लेकिन जल को नहीं। जबकि जल के बिना जीवन असंभव है। इसलिए वर्षा की हर बूंद को संरक्षित कर प्रकृति को भी बचा सकेंगे। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री अशोक जाटव, वरिष्ठ वैज्ञानिक चन्द्रमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)