फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गांवों में जनता की समस्याएं जानेंगे कार्यकर्ता

Wed, 31 Jan 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। इसमेेंं गांव चलो अभियान कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताआें को गांव में जाकर जनता से संपर्क कर उनकी समस्याओं को जानने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बैठक मेंं जिला प्रभारी अनिल यादव ने भाजपा के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जनता से संपर्क कर जनता की समस्याएं सुनें। पदाधिकारी गांव में रहकर 24 घंटे रहकर जनता से जुड़ने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि गांव में प्रवास करने वाले पदाधिकारी पन्ना प्रमुखों से मिलें।
इस मौके पर गांव चलो अभियान के जिला सह संयोजक अखिलेश रैकवार व राजेश्वरी द्विवेदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व मंत्री पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अरविंद्र मिश्रा, सुशील द्विवदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनके अलावा गंगाधर मिश्रा, महामंत्री आलोक पांडेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी जिला महामंत्री आलोक पांडेय, जिला मंत्री प्रेम लाल वाल्मीकि, जय प्रकाश पांडेय, सुरेश अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें