फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 02 May 2023 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में सरधुआ थाना क्षेत्र के देवारी कल्लापुरवा में मोबाइल चार्ज करते समय करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। कौशांबी जिले के थाना पश्चिम सरीरा परई उग्रसेनपुर गांव निवासी मुख्तार अहमद (35) व्यापारी दुर्गेश कुमार के साथ देवारी गांव के कल्ला पुरवा रविवार की सुबह पशु बाजार आया था। रात होने पर वह कल्ला पुरवा स्थित पटवारी के यहां पशुबाड़े में सो रहा था।
विज्ञापन


अचानक मोबाइल की बैटरी बंद होने के चलते वह बिजली के बोर्ड में चार्जिंग के लिए मोबाइल लगाया। तभी ऊपर से निकले तार में उसका सिर छू गया। जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मामा दीन मोहम्मद ने बताया कि वह पशु व्यापारियों के साथ रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी रोशनी बेगम का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें