चित्रकूट। नवरात्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत रविवार को पुलिस ने बाइक-स्कूटी रैली निकाली। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कोतवाली कर्वी से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें महिला थाना, मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम की महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं। यह रैली शहर में घूमी। घरेलू हिंसा, छेड़खानी और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया। हेल्पलाइन के बारे में बताया। एएसपी पीयूषकांत राय, सीओ सत्येंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी अभयराज सिंह और महिला थाना प्रभारी नीलम देवी मौजूद रहीं।