मऊ (चित्रकूट)। धान दराई की मशीन में महिला का सिर फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर व मशीन को कब्जे में लिया है। पति की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है।
मऊ थाना क्षेत्र के बंबुरी निवासी ससुर लखन रैदास ने बताया कि कालूराम पुरवा जग्गी का डेरा निवासी ट्रैक्टर चालक राकेश बंबुरी धान दराने के लिए ट्रैक्टर में मशीन लेकर आया था। रविवार को गांव के ग्रामीण धान दराई करा रहे थे। सुबह साढ़े 11 बजे घर से उसकी बहू गुड़िया देवी (35) धान दराने लेकर गई थी। वह धान की टोकरी को मशीन में उडेल रही थी तभी अचानक उसकी साड़ी का पल्लू मशीन में फंस गया। जिसके चलते मशीन में लपटते ही चली गई और उसका सिर मशीन की चपेट मेंं आकर कट गया, मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पति रमेश रैदास की तहरीर पर चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक को पकड़ कर लिया गया है।