फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घर में घुस कर महिला से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। महिला ने बताया कि बारिश में उसका घर गिर गया है। सोमवार रात करीब एक बजे गांव का ही संतलाल उसके घर आया। कुत्ते के भोंकने पर उसकी नींद खुली तो देखा संतलाल चारपाई के पास खड़ा था। शोर मचाने पर आरोपी ने मुंह दबाकर उसे पटक दिया। महिला किसी तरह छूटकर भागी और शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। ग्रामीण इकट्ठा होकर आरोपी के घर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें