चित्रकूट/पहाड़ी। थाना क्षेत्र के भंभौर गांव में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते महिला ने घर फांसी लगाकर जान दे दी।
पहाड़ी थाना अंतर्गत भंभौर गांव के मजरा उसरा पुरवा निवासी मिथलेश ई-रिक्शा चलाता है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी वह ई-रिक्शा लेकर गया हुआ था। उसके माता-पिता खेत गए हुए थे। घर पर सिर्फ पत्नी नथिया (24) व एक साल का बेटा था। तभी दोपहर को नथिया ने घर में फांसी लगा ली। सास ससुर शाम को जब खेत से लौटे तो घर के कमरे में नथिया का शव फंदे से लटकता देख वे चीख पड़े। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद महिला के सरधुवा गांव स्थित मायके में भी जानकारी दी। परिजनों को घटना के कारणों के बारे में नहीं पता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)