फोटो- 7- महिला किसान की मौत के बाद बैठे गमगीन परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। कुएं से पाइप खींचते समय टूटने से महिला कुएं में जा गिरी। लोगों ने उसे निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
लुडहापुर के छपरामाफी पुरवा निवासी श्यामा देवी (47) पत्नी स्व. अनिल कुमार बृहस्पतिवार की सुबह अपने सब्जी के खेतों में सिंचाई कर रही थी। कुएं से पाइप खींचते समय टूट गया जिससे महिला का भी संतुलन बिगड़ा और वह कुएं में जा गिरी। उसके पुत्र संदीप ने अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला को बाहर निकाला। और गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। महिला के पति की एक साल पूर्व मौत हो चुकी है। उसके इकलौते पुत्र संदीप की रो रोकर हालत खराब है।