फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जहर से महिला की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। ओबरी गांव में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों का कहना है कि पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर जान दी है। उधर, मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते थे। पिटाई कर उसे जहर खिलाकर मार डाला।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओबरी गांव निवासी धीरेंद्र द्विवेदी के फूफा बुद्धदेव ने बताया कि भतीजे की शादी 2020 में नहरा गांव की पूजा (23) के साथ हुई थी। उसके एक साल का बेटा है। पति-पत्नी के बीच अक्सर मारपीट व विवाद होता था। इसी के चलते मंगलवार की रात को पूजा ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर पूजा की मां नहरा गांव निवासी शकुंतला परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप लगाया कि पूजा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसे अक्सर ससुराल वाले दहेज की खातिर पीटते थे। इसे लेकर कई बार समझौता भी हुआ। मंगलवार को ससुराल वालों ने उसे पीटकर जबरन जहर खिला दिया है।
सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें