फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रेन से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। जीआरपी ने महिला के पास से मिले कागजात के आधार पर सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश क्षेत्र के पन्ना जिले के थाना धरमपुर के कटर्रा निवासी पुत्र कौशल ने बताया कि मां विद्या देवी उर्फ रामप्यारी (40) चार महीने से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। मंगलवार की शाम को वह बिना बताए घर से निकलकर अतर्रा रेलवे स्टेशन में किसी ट्रेन में बैठकर जा रही थी। ट्रेन जैसे ही ओहन स्टेशन के आउटर पर पहुंची अचानक वह ट्रेन से गिर गई। इसके चलते उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। महिला के पास से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के दो पुत्र हैं। पति की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है।

बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें