फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महिला पर हमला, छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। थाना इलाके के मलवारा गांव में एक महिला पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञानमती देवी पत्नी उदित नारायण सिंह के अनुसार यह घटना शाम करीब छह बजे हुई। पड़ोसी छोटकी, मंजू देवी, रेखा, दीपक, राजेश सिंह और ज्ञानेंद्र सिंह ने दरवाजे में लात मारकर प्रवेश किया। आरोप है कि सभी ने मिलकर ज्ञानमती देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें