फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पीएम आवास दिलाने के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राजापुर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर दंपती को नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया है।
विज्ञापन

सरधुवा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने के लिए कागजात लेकर राजापुर बुलाया और वहां एक व्यक्ति के घर ले गए। शाम चार बजे दंपती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद पति बेहोश हो गए और मैं भी पूरे होश में नहीं थी। आरोपियों ने कहा कि चलो अंगूठा लगा दो और उसको कार से सुनसान जगह लेकर गए। वहां दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद वह एसडीएम आवास की ओर पहुंची तो पति भी उसको खोजते हुए पहुंचे। पति को पूरी बात बताई। दुष्कर्म के दौरान दोनों ने पीटा भी है, जिससे शरीर पर चोटें भी आई हैं। पुलिस से शिकायत की, लेकिन न तो प्राथमिकी दर्ज की और न ही मेडिकल कराया। दोनों आरोपी पति को धमकी दे रहे हैं। एसपी अरुण कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें