चित्रकूट। पहाड़ी थाना अंतर्गत मकरीपहरा गांव में एक खेत में भैंस घुस जाने पर खेत मालिक व भैंस मालिक के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्ष से जमकर लाठियां चटकीं। जिसमें एक पक्ष से चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। खेत मालिक व उसकी गर्भवती पत्नी समेत तीन लोगोें को गंभीर चोट आई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को गांव में बिज्जू के खेत में छेदी की भैंस घुस गई। जानकारी होने पर खेत मालिक ने भैंस को भगाया तो यह देख भैंस मालिक व उसके पक्ष से चार लोग आकर गाली गलौज करने लगे। दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि इस मामले में बाबू, देवकुमार, जयप्रकाश व अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों का इलाज कराया गया। संवाद