फोटो-4- शहर के देवांगना मार्ग से गुजरता 84 कोसीय यात्रा में शामिल साधू संत। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। धर्मनगरी से निकलने वाली संतों की चौरासी कोस की परिक्रमा का पड़ाव बुधवार को सिद्धपुर आश्रम में हुआ। स्थानीय निवासियों ने सभी संतों का स्वागत किया। बताते चलें कि धर्मनगरी से 11 मार्च को भागवत आराधना आश्रम से 84 कोस की परिक्रमा की शुरूआत हुई थी। इसी क्रम में शंकर बाजार में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संतों ने फाग व होली के गीत गाए। महंत गोविंद दास के नेतृत्व में निकली परिक्रमा का समापन धर्मनगरी में होगा। (संवाद)