फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हल्की बारिश से बदला मौसम, किसानों को फसल की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी हो रही है। इससे किसानों को चिंता सता रही है कि यदि अधिक बारिश हुई तो फसलों नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को अचानक मौसम बदल गया। बूंदाबांदी के साथ सर्द हवाएं चल रही हैं। प्रगतिशील किसान योगेश जैन ने बताया कि सरसों की फसल खेतों में लहलहा रही है। फूल भी निकल आए हैं। यदि बारिश अधिक हो गई तो फूल झड़ जाएंगे। इसी तरह से चना की फसल को भी खासा नुकसान होगा, जबकि गेहूं की फसल को फायदा होगा।
कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि मौसम को देखते हुए किसान फसलों की सिंचाई अभी कुछ दिनों के लिए बंद कर दें। यदि बारिश होने पर खेतों में जलभराव हो जाएगा तो पानी निकालने के लिए पहले से इंतजाम कर लें, ताकि खेतों में पानी न भरे।
विज्ञापन

चार दिन तक ऐसे ही रहेगा मौसम
तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि अगले चार दिनों तक मौसम इसी तरह का रहेगा। बीच-बीच बारिश भी होगी। ओलावृष्टि की भी संभावना है। न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री व अधिकतम 20 डिग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें