फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सिंचाई के समय नहरों में नहीं छोड़ा जाता पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खेतों की सिंचाई के लिए नहरों की सफाई और संचालन के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन फसलों की सिंचाई का समय आता है तो नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाता। इससे फसल सूख जाती हैं। नहरों के रखरखाव पर पिछले साल सफाई व मरम्मत के नाम पर 25 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन हालात नहीं सुधरे।
विज्ञापन

जिले में सिंचाई विभाग के लघु डाल से संचालित नहरों में सोनेपुर माइनर, लोहदा पंप कैनाल, पश्चिम पताई इन नहरों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे लगभग दो हजार हेक्टेयर खेत को पानी नहीं मिल पा रहा है। नहरों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। आए दिन बिजली की मोटर जल जाती है। नहरों की देखभाल के लिए कर्मचारी मौके पर नहीं जाते हैं। यह समस्या कई सालों से है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें