फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गोल तालाब संरक्षण के लिए जल प्रहरियों का प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
19ckpt-12-डीएम को ज्ञापन देते जलप्रहरी।
विज्ञापन
चित्रकूट। जल प्रहरियों ने शहर के गोल तालाब समेत अन्य जलस्रोतों के संरक्षण के लिए कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम पुलकित गर्ग को सात सूत्री ज्ञापन दिया। जल प्रहरी अभिमन्यु सिंह ने कहा कि शहर के बेल्हान पुरवा के पास पेशवा कालीन गोल तालाब बना है। आज इस तालाब की हालत दयनीय हो गई है। तालाब सूखने के कगार पर पहुंच गया है। ज्ञापन में मांग की है कि गंगा समिति व पुरातत्व विभाग की टीम गठित कर तालाब का सुंदरीकरण किया जाए। इस मौके पर अरविंद्र, दौलतराम, अर्जुन, राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें