फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वार्ड सदस्यों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर । नगर पंचायत मानिकपुर के वार्ड सदस्यों बुधवार को आयुक्त चित्रकूट धाम मंंडल बांदा को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव को सौंपा। वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत मानिकपुर की बैठक में पूर्व चेयरमैन विनोद द्विवेदी शामिल होकर खुद नगर पंचायत चला रहे हैं, जबकि इसकी अध्यक्ष रानी देवी हैं।
विज्ञापन

वार्ड सदस्यों ने कहा कि नगर पंचायत की पहली बैठक में पूर्व चेयरमैन के सहयोगियों ने कहा कि जो भी काम वार्डों में कराना हो वह लिखकर दें। जिसका सदस्यों ने विरोध किया। प्र्रथम बोर्ड की बैठक की रिकार्डिंग लेकर कार्रवाई केलिए संज्ञान में लिया जाए। इस मौके पर सदस्य महेश प्रसाद, विकास, लवलेश, विजेता, किरन, सुकुरूल हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें