चित्रकूट । जिला अस्पताल में उल्टी दस्त, पेट दर्द व डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सात मरीज डायरिया और उल्टी-दस्त के भर्ती हुए हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल के ओपीडी में 623 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भी उल्टी दस्त, डायरिया व पेट दर्द के मरीज इलाज कराने को पहुंचे। इसके अलावा शिवरामपुर निवासी दयाशंकर (40), बिहारी का पुरवा कर्वी निवासी मुन्ना पाल की 12 वर्षीय पुत्री गोमती, संग्रामपुर निवासी रामकेश की चार वर्षीय पुत्री आकांक्षा, खप्टिहा मऊ निवासी अखिलेश की तीन वर्षीय पुत्री रोशनी, कालूपुर पाही निवासी शिवचंद्र का चार वर्षीय पुत्र सूर्यांश, अरछा बरेठी निवासी गुड्डी देवी (24) व सुहेल निवासी सोमवती देवी (40) को उल्टी दस्त, पेटदर्द व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।