फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वंदना को हराकर विनय बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मानिकपुर ब्लाॅक इकाई के चुनाव में शिक्षक नेता विनय कुमार शुक्ला ने एक बार फिर जीत हासिल की। उन्होंने 319 मत प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर रहीं वंदना को 130 मत मिले। दो मत रद्द हो गए।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय मानिकपुर स्थित बीआरसी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संध की ब्लाक इकाई का निर्वाचन कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए शिक्षक नेता विनय शुक्ला और सहायक अध्यापक वंदना द्विवेदी के बीच चुनाव हुआ। अपरान्ह तीन से शाम पांच बजे तक मतदान के बाद मतगणना कराई गई। शिक्षक नेता विनय शुक्ला 319 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। शेष पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
जिलाध्यक्ष अखिेलश पांडेय ने बताया कि चुनाव में पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय निर्वाचन अधिकारी, चित्रकूट ब्लाक अध्यक्ष देव कुमार यादव सह निर्वाचन अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार गर्ग पर्यवेक्षक, जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह सह पर्यवेक्षक बनाए गए थे। इस मौके पर संघ की जिला मंत्री अराधना सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार मिश्रा, जिला प्रवक्ता संकल्प पांडेय, रामनगर ब्लाक अध्यक्ष शिवभूषण त्रिपाठी, मऊ संयुक्त मंत्री सुनील कुमार, मऊ ब्लाक उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह व दिनेश सिंह रामनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें