फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: घर खाली कराने के विरोध में ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Jul 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
घर खाली कराने के विरोध में ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। शहर से सटे पाही गांव के ग्रामीण ने कलक्टे्रट स्थित परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर कहा कि वह कई साल से पाही गांव के मत्स्य विभाग के पास अपना घर बनाकर रहते हंै। उनके घर गिराए जाने के लिए नोटिस दी गई है।
सोमवार को पाही गांव के ग्रामीण रघुवीर प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति, मेवालाल, कैलास, सोहन, फूलचंद्र गनेश, प्रेम, मुन्ना लाल, राजकरन, गोविंद, राजू,इंद्र कुमार, धर्मराज, सोहन चुनवाद परिवार सहित कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय में दिए गए पत्र में कहा कि शहर से सटे पाही गांव में मत्स्य विभाग कार्यालय के पास लगभग ५५ घर कई साल से बने हुए है। जहां पर परिवार सहित वह लोग रहते हैं। उनको मत्स्य विभाग की तरफ से घर खाली कराने के लिए नोटिस दी गई है। कहा जाता है कि घर खाली कर दो। जबकि वह इस स्थान पर कई साल से रहते हैं।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मिले विधायक
चित्रकूट। सड़क दुर्घटना में अशोह गांव निवासी रामकेश वर्मा व उनकी पत्नी बेसिनया की मौत हो गई थी। परिवार के सदस्यों से सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान मिलकर शोक जताया। पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की का आश्वासन दिया। संवाद

सफाई कर्मियों को सरकार की बतायी उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर। भाजपा की केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के तहत नगर पंचायत सभागार मेंं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सफाई कर्मियों को सरकार की उपलब्धियां बताई गईं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया है। सफाई कर्मियों की देश को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका है। कहा भाजपा सरकार में चित्रकूट जिले में भी विकास कार्य कर गरीबों को पक्के आवास उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। जिला मंत्री प्रेम लाल वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों का विकास शहरों की तरह की किया जा रहा है। जहां पर बिजली, सडक़ के साथ पाइप लाइन से पानी उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है। इस मौके नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्र, विकास मिश्र, दीपू मिश्र, अशोक सोनकर, राकेश वाल्मीकि, दिनेश् वाल्मीकि, श्ंाकर दयाल, भगवानदीन सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें