फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। साइकिल लेकर पैदल घर जा रहे ग्रामीण को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीण को प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पहाड़ी थाना क्षेत्र के पहाड़ी बुजुर्ग निवासी मोहन साहू (52) मंगलवार की शाम को पुरवा से दूध लेकर साइकिल से पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे दरसेड़ा निवासी बाइक सवार दयाशंकर (35) ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से डॉक्टर ने मोहन साहू की हालत गंभीर देखकर प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भांजे रामप्रकाश ने बताया कि वह सब्जी की ठेलिया लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पत्नी बेला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें