फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर। शिवरामपुर चौकी अंतर्गत कस्बे में घर मेें खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई और सिलिंडर फट गया। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। हादसे में घर के मुखिया किसान रामलखन पुत्र वृंदावन झुलस गया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल बाल बच गये। घर में आग लगने से तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। उधर, रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में रामकुमार के घर में गैस के चूल्हे में आग लग गई। बताया गया कि पत्नी शकुंतला चूल्हे में दाल बनाने के लिए बर्तन चढ़ा कर घर के बाहर आ गई। इसी बीच चूल्हे में आग लग गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जल गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें