राजापुर। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खटवारा के तलवाहार में हरिनारायण तिवारी के ट्यूबवेल में अचानक आग लग गई। इससे लगभग दो लाख रुपये का ट्यूबवेल का सामान जल गया।
पानी की व्यवस्था न होने के कारण फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दो छोटी- बड़ी गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। (संवाद)