भौंरी। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के पास ककरापुरवा मोड़ पर बोलेरो ने एक बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी होते ही यूपी 112 टीम पहुंची और दोनों घायलों को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
चालक बोलेरो समेत भाग निकला। (संवाद)