सफाई कर्मियों ने मांगा बकाया भुगतान
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ ने बढे़ वेतन की बकाया धनराशि सहित अन्य मांगों को लेकर 20 सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
जिसमें कहा कि बढे़ वेतन का बकाया एरियर 14 माह का शेष है। जिसका भुगतान किया जाये। समय से वेतन व वर्दी दी जाये। नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को अवकाश दिए जाये। मृतक पशुओं को उठाने के लिए अलग से कर्मचारियों की भर्ती की जाये। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्यामलाल, महासचिव बबुली आदि मौजूद रहे। (संवाद)