चित्रकूट। बेड़ी पुलिया के पास पैदल जा रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक जालौन जिले का निवासी था। परिजनों के अनुसार वह काम की तलाश में चित्रकूट आया था।
जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के शेखपुर बुजुर्ग गांव निवासी अर्पित (25) पुत्र अरविंद सिंह सेंगर मंगलवार की रात सदर कोतवाली क्षेत्र की बेड़ीपुलिया के पास मुख्यालय की ओर आ रहा था। इसी दौरान बांदा की ओर से तेज गति से आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को जानकारी दी।
बुधवार की सुबह पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के चाचा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह काम की तलाश में गांव से चित्रकूट जाने के लिए निकला था और यह हादसा हो गया। मां रेखा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।