चित्रकूट। नेताजी सुभाषचंद बोस की स्मृति में सुभाष चैलेंज कप का उद्घाटन मैच वाराणसी और ललितपुर के बीच खेला गया। वाराणसी ने गेंदबाजों के दम पर मैच 17 रन से मैच जीत लिया।
स्टेडियम में सोमवार को शुरु हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में ललितपुर ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। वाराणसी की टीम के बल्लेबाजों ने 17.3 ओवर में 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ललितपुर की टीम 19.4 ओवर में 96 रन पर ऑलआउट हो गई। वाराणसी के कृष्ण मुरारी मैन ऑफ द मैच रहे। इसके पूर्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, सदर विधायक अनिल प्रधान, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टास कराया।
मैच के अंपायर हैदर जहान, प्रेम नारायण, स्कोरर विजय भारद्वाज, सौरभ नाहर, मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा, राकेश मिश्रा, इरफान खान, शमसुद्दीन खान, लोकेश , कमलेश परिहार, रामचंद्र कुरील, लल्लू रैकवार, आनंद, ऋषि यादव, करन पटेल, रानू, हिमांशु नाहर, अनुराग आदि का योगदान रहा।