चित्रकूट में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबादी होने से रविवार की शाम से मौसम बदल गया। मानिकपुर में मामूली बूंदा-बांदी के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत हो गई। कोटाकंदैला गांव में बिजली गिरने से खेत व आस पास मौजूद छह लोग झुलस गए।
अस्पताल ले जाने पर इनमें दो लोगों का चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कोटाकंदैला गांव के सिंगवा में रविवार को मामूली बारिश हुई। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे कई लोग झुलस गए।