फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जियो पार्क के लिए यूपी-एमपी सरकार मिलकर कार्य करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी में यूनेस्को जियो पार्क बनाने की संभावनाओं पर आयोजित कार्यशाला का समापन हुआ। मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि चित्रकूट में जियो पार्क बनाने के लिए यूपी व एमपी सरकार मिलकर सहयोग करेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को कार्यशाला में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम पेड़, प्रकृति पहाड़ की पूजा करते हैं उनका दुरुप्रयोग नहीं। जलवायु परिर्वतन और वैश्विक समस्याओं के लिए भारत ही नेतृत्व कर सक ता है। कहा कि चित्रकूट में जियो पार्क बनने से विश्व को भौगोलिक संपदा के बारे जानकारी होंगी। चित्रकूट में जियोपार्क बनाने के लिए एमपी व यूपी सरकार पूरा सहयोग करेंगी।
यूपी की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा जियोपार्क से क्षेत्रीय शिक्षा संस्थाओं को लाभ होगा। भूगर्भीय अध्ययन के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगा। यूनेस्को के प्रतिनिधि बेंनो बोअर ने कहा कि चित्रकूट का भूगर्भीय इतिहास और इसकी विशेषताएंं जियोपार्क के लिए उपयुक्त हैं। ऐसे स्थानों के लिए यूनेस्को की ओर से ऐसे स्थानों की पहचान मिलती है। मध्यप्रदेश सरकार की मंत्री प्रतिभा बागरी, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, डॉ सतीश त्रिपाठी, डॉ मुकुंद शर्मा, डॉ अनिल साहू पीपी शर्मा, अश्वनी अवस्थी सहित पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें