फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बाईपास मार्ग के लिए केंद्रीय मंत्री ने मांगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास निर्माण के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रशासन से विवरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में आए दिन भारी वाहनों से लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास मार्ग की मांग कई साल से चल रही है। सपा शासन काल में इसकी मंजूरी भी हुई लेकिन काम आगे नहीं बढ़ सका। भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने 2020 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मुख्यालय में बाईपास बनवाने के लिए स्वीकृति दिलाने और काम शुरू कराने की मांग की थी। इसके साथ ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व लोनिवि मंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भेजे पत्र में बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृत प्रदान कर शिलान्यास एवं भूमि पूजन शीघ्र कराने की मांग की है। इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्री और जिले के अधिकारियों से इसका विवरण मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें