फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अंडर -16 फुटबाल टीम का चयन हुआ

विज्ञापन
फोटो-10- स्टेडियम में चल रहे ट्रायल के दौरान फुटबाल खेलते खिलाड़ी । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के स्टेडियम में अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता का मंडलीय टीम का चयन हुआ। इसमें चारों जिले के चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

फुटबॉल की मंडलीय टीम के लिए 35 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया इसमें 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम जिला मऊ में होने वाली प्रतियोगिता में 19 जनवरी को प्रतिभाग करेंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चित्रकूट धाम मंडल विजय कुमार ने बताया कि चयनित टीम रवाना हो चुकी है। निर्णायक मंडल में राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच अंगद सिंह यादव, चित्रकूट इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रमेश कुमार सिंह, बेसिक विभाग के खेल प्रभारी श्याम सुंदर यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी अनुराग सिंह चौहान, करण कुमार, अभिनव, राहुल, दिलीप, आशीष, लोकेश, आयुष सिंह, अर्पण, हर्षित, दीपक, तुषार, विकास, सुमित और स्टैंड बाय मे दिव्यांशु आदि का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें