पहाड़़ी। संतुलन बिगडने पर बुधवार को अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया। जिसमें लगभग ड्राइवर समेत 11 मजदूर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत में सुधार है।
लोहदा निवासी ड्राइवर छोटू (30), श्यामलाल (32), राजेंद्र प्रसाद (30), कुबेर (32), बबली (28), बाबूलाल (35) रजुली (37), कुशल (40), बृजेश (34), केशन (30) व कल्लू (35) टेंपो में बैठकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत तीर धुमाई गंगू गांव मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही टेंपो औदहा मोड़ के पास पहुंचा तो संतुलन बिगडने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।