फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेकाबू डंपर ने स्कार्पियो को मारी टक्कर, दो की मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बेकाबू डंपर ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप कस्बे के पास एक स्कार्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी ने भरतकूप थाने के दरोगा इमरान को लापरवाही के आरोप मेंं निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के वीरा निवासी हिमांशु मिश्रा (22) बृहस्पतिवार को तड़के लगभग चार बजे जमालपुर देहात कोतवाली बांदा निवासी रामभवन (23) के साथ स्कार्पियो से भरतकूप जा रहे थे। वह नेशनल हाईवे के भरतकूप कस्बा के एक टायर एजेंसी के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
लोगों ने बताया कि डंपर की रफ्तार काफी ज्यादा थी। हिमांशुु के परिजन भाजपा कार्यकर्ता हैं। इस घटना की जानकारी होते ही भाजपा सांसद आरके पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व सपा विधायक अनिल प्रधान पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें