फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड्ड में गिरी, छात्र की मौत दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। सरधुआ थाना अंतर्गत भदेदू मार्ग में खोपा गांव के मजरा सिकरीसानी के पास अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। दो लोग मामूली घायल हैं।
विज्ञापन

पनौटी गांव निवासी अर्जुन ने बताया कि सोमवार की रात को उसका भतीजा राजवर्मा (14) अपने छोटे भाई अनुज (12) और ममेरे भाई पराको निवासी आशीष (19) के साथ भदेदू गांव में रिश्तेदार के यहां के देवी पूजन कार्यक्रम निमंत्रण करने के लिए जा रहे थे। बाइक आशीष चला रहा था। जैसे ही बाइक खोपा गांव के मजरा सिकरीसानी गांव के पास मोड़ पर असंतुलित हो सड़क किनारे मिट्टी पड़ी होने से फिसलते हुए गड्ढे में जा गिरी। राजवर्मा की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका भाई अनुज व ममेरा भाई आशीष घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर सरधुआ थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी पहुंचकर परिजनों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया। राज दो भाइयों में बड़ा था। दो बहनें सलोनी व वर्षा हैं। मां सेमरिया व अन्य परिजनों का हाल रो-रो कर बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें