फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेकाबू कार ने किसान को मारी टक्कर, मौत

Fri, 24 Feb 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। क्षेत्र के एक ढाबा के पास निमंत्रण कर गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे किसान को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार को गांव के बाहर से पकड़ लिया है।
विज्ञापन

बांदा जिले के ओरन बेलहापुरवा निवासी किसान पप्पू (48) पुत्र मेडेलाल बुधवार को अपने रिश्तेदार के गांव कुचारम में शादी समारोह में शामिल होने आया था। देर रात को कार्यक्रम के बाद पहाड़ी कस्बे तक निजी साधन से आया। इसके बाद वहां पर ओरन की ओर जाने वाले वाहनों का इंतजार करने लगा।
थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि रात में ही किसान दिशा भ्रम होने पर कर्वी की ओर पैदल चलने लगा। एक ढाबा के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति से आई कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। उसके मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएचसी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र दो पुत्री हैं। खेती किसानी से ही पूरे परिवार का भरण पोषण होता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें