चित्रकूट। बगलाई गांव निवासी बेसनीया गांव से ई-रिक्शा से शिवरामपुर आ रही थीं। ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था। रास्ता खराब होने के वह रिक्शा से गिरकर घायल हो गईं।दूसरी घटना हनुमान धारा रोड पर हुई। चित्रकूट थाना क्षेत्र के चोरहा निवासी सूरजकली भतीजे अजय के साथ सिंहपुरसे अपने गांव चोरहा जा रही थीं। जैसे ही वह दोनों राज्यों की सीमा के पास पहुंचीं, सामने से आ रहे ट्रैक की चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। (संवाद)