फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रेलवे ट्रैक पार कर रहे दो मजदूरों की मौत

Fri, 23 Jun 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । अलग-अलग स्थानों पर रेलवे ट्रैक पार कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों को इसकी सूचना मिलने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली अंतर्गत कसहाई निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि छोटा भाई रामप्रकाश (23) बुधवार की रात्रि बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। गुरुवार की सुबह उसका शव ओवर ब्रिज रेलवे फाटक के पास पड़ा मिला।
इसकी सूचना जीआरपी ने जेब से मिले कागजात के आधार पर परिजनों को दी थी। भाई ने बताया कि शायद वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। रामप्रकाश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

इसी तरह सीतापुर चौकी अंतर्गत चकमाली अमानपुर निवासी बड़े भाई बच्चा निषाद ने बताया कि कल्लू (52) बुधवार की सुबह पैदल अपना खेत देखने जा रहा था। जब वह चंद्रगहना रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पार कर रहा था।
विज्ञापन

तभी चित्रकूट धाम कर्वी से बांदा की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पत्नी बिट्टी देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें