फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मासूम समेत दो की बुखार से मौत, डायरिया के सात मरीज भर्ती

Thu, 14 Sep 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में वायरल बुखार, डायरिया व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को वायरल फीवर से पीड़ित नवजात समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं डायरिया के सात मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी निवासी राजू कुशवाहा का तीन दिन के पुत्र आदित्य को बुखार के चलते मामा आशीष कुमार ने भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा कर्वी कोतवाली अंतर्गत मालकाना निवासी परनिया देवी (55) को बुखार के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर, हल्दीडांडी निवासी बब्बू (25), कोलगदहिया निवासी सुनीता (35), पहाड़ी निवासी रोशनी (40), मिशन रोड़ निवासी अंशिका (25), सपहा निवासी प्रियंका (33), चकजाफर निवासी राकेश (34), खंडेहा निवासी अभिषेक (18) को उल्टी दस्त, वायरल बुखार व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें