फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुखार से दो की मौत, उल्टी-दस्त और डायरिया के छह मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बुखार से रविवार को मासूम और महिला की मौत हो गई। उधर, छह मरीज डायरिया व उल्टी दस्त के जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के चलते जिला अस्पताल में डायरिया, पेट दर्द व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इमरजेंसी वार्ड में भी उल्टी दस्त, डायरिया व पेट दर्द के मरीज इलाज कराने को पहुंचे। भरतकूप थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी राजेश का दो वर्षीय पुत्री मुस्कान को बुखार के चलते शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सरैंया चौकी क्षेत्र के बाई का कुआं निवासी सियाकली (45) को बुखार के चलते देवर राजेश ने भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव अपने घर ले गए। उधर, कपसेठी निवासी हीना (22), अशोह निवासी सोनिया (32), शंकर बाजार निवासी भोंदू (50), रगौली निवासी अशोक (22), इटखरी निवासी बच्चा का चार वर्षीय पुत्र राहुल व देऊंधा निवासी विमलेश (27) को उल्टी दस्त, पेटदर्द व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें