फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: लूट में शामिल दो बदमाश पकड़े

Wed, 24 Jan 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। पुलिस ने मारकुंडी गांव में महिला के घर में हुई लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को नकदी व तमंचे समेत गिरफ्तार किया है। दो व्यक्ति मौके से फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश दोनों झांसी जिले के हैं। इन पर पहले के भी कई मामले दर्ज हैं। इन पर पुलिस गैंगस्टर की भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन




मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 17/18 जनवरी की रात मारकुंडी कस्बा निवासी विधवा ममता गुप्ता पत्नी रमाकांत गुप्ता के घर से कुछ लोग मारपीट कर नकदी समेत सामग्री लूट ले गए थे। एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ मऊ जयकरन सिंह के पर्यवेक्षण में एसओजी व थाने की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर भेंड़ा कोलान स्थित गोशाला के पास से नई बस्ती मऊरानीपुर जिला झांसी निवासी कल्लू पठान उर्फ छपरी व मनीष मौर्य को पकड़ा गया। कल्लू के कब्जे से लूटे गए चांदी के जेवरात, दुकान की सामग्री बरामद को किया है।



एसपी ने बताया कि लूटे गए सामग्री को मारकुंडी के बाहर जंगल में छिपा दिया था। जिसे लेने के लिए आरोपीगण आए थे। कल्लू के खिलाफ मऊरानीपुर व मारकुंडी में सात मुकदमे, मनीष मौर्य के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी एमपी त्रिपाठी, आरक्षी जितेन्द्र, नितेश समाधिया, राघवेन्द्र सिंह, रोशन सिंह, ज्ञानेश मिश्रा, रोहित सिंह, आशीष सिंह, पवन राजपूत व मारकुंडी थानाध्यक्ष मनीष कुमार, सिपाही सतीश कुमार व शिवलाल रहे।
विज्ञापन




उधर, इस खुलासे में बदमाशों को यह पता था कि महिला के घर के अंदर बने छोटे मंदिर के पास कुछ जेवरात रखे हैं। एसपी ने बताया कि घर में घुसते ही बदमाशों ने महिला से कहा कि उनके घर में शादी है। मंदिर के पास रखी नगदी व जेवर जल्दी दो। महिला ने बहाना बनाकर टरकाया तो उसके साथ मारपीट की।



पुलिस का दावा है कि घर में चार बदमाश ही घुसे थे जबकि घटना के दिन महिला व कुछ पुलिसकर्मियों ने बताया था कि छह बदमाश थे। ऐसे में यह डकैती थी लेकिन पुलिस ने खुद को बचाते हुए इस घटना को लूट में बदल दिया। इस संबंध में एसपी ने कहा कि महिला की तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज हुई है। महिला ने बताया कि भागते समय एक नकाबपोश के चेहरे से कपड़ा हट गया था। इस युवक को महिला ने पहचाना था।

जिला अस्पताल में मरीजों का इंतजार करते फिजियोथेरिपिस्ट-संवाद

जिला अस्पताल में मरीजों का इंतजार करते फिजियोथेरिपिस्ट-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें