फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बारिश के दौरान बिजली गिरने से भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। अन्य परिजन मामूली रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

बुधवार को घुरेटनपुर निवासी श्रीकिशन वर्मा ने बताया कि दोपहर को बारिश के दौरान परिजन घर में ही थे। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में टिनशेड के नीचे बैठे दोनों पुत्र देवेंद्र (14) और महेंद्र (17) चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य परिजन भी मामूली रूप से झुलसे। परिजन और पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही मौत हो गई। दो भाइयों की मौत से परिवार में मातम गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। बच्चों के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। देवेंद्र कक्षा सात और महेंद्र कक्षा नौ में पढ़ता था।
थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


27 बकरियों की मौत
मानिकपुर। मरवारिया के जंगल मे बुधवार की दोपहर को तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से 27 बकरियां मर गईं। चरवाहा भी मामूली रूप से झुलस गया। खिचरी गांव निवासी छोटा मरवारिया के जंगल में बकरियां चरा रहा था। दोपहर को बिजली गिर गई, इससे उसकी 27 बकरियां झुलसकर मर गईं। नायब तहसीलदार पारुल सिंह व पशु चिकित्साधिकारी तरुण कुमार चौबे ने मौके पर जाकर जानकारी ली। बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें