फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर टकराई दो बाइक छह अभ्यर्थी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के थाने के पास हाईवे पर आमने सामने से दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार छह युवक घायल हो गये। जिसमें तीन युवक प्रयागराज जिले के हैं। सभी घायल पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा में आये अभ्यर्थियों की बाइक की टक्कर शनिवार की शाम को झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थाने के पास सामने से आई एक अन्य बाइक से हो गई। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसमें प्रयागराज के बदोवा मांडा निवासी रमाकांत, बदोवा कोरांव निवासी जय सिंह व विनोद को जिला अस्पतालभेजा गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। अन्य बाइक में रैपुरा निवासी रामकेश, सुरेंद्र व सोनू हैं यह भी पुलिस भर्ती की परीक्षा देने मुख्यालय आये थे। इन्हें रामनगर में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें