फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कलश यात्रा से शुरू हुआ तुलसी जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। संत तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर में 9 दिवसीय तुलसी जन्म महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार से शुरु हुई। पहले दिन धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गोस्वामी तुलसी दास की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

तुलसी जन्म महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत यमुना नदी के घाट से हुई। इसके बाद धूमधाम के साथ कलश यात्रा कस्बे के विभिन्न गलियों से निकली। यात्रा में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण भरत, हनुमान के साथ संत तुलसीदास की झांकियां शामिल रहीं। साधु-संत सहित महिलाएं व स्थानीय निवासी शामिल रहे। जन्म कुटीर मेंं शोभा यात्रा का समापन हुआ। रामजानकी व हनुमान मंदिर में कार्यक्रम के आयोजक बंशीवट वृंदावन के संत रामदास महाराज ने पूजा पाठ किया।
संत ने बताया कि 11 अगस्त तक रोजाना रामचरित मानस पाठ व शाम को तुलसीदास के जीवन में लीला प्रस्तुत की जाएगी। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंंगे। बतायाकि रामचरित मानस की एक-एक चौपाई मूलमंत्र है। हर घर में रामचरित मानस होनी चाहिए। इस मौके पर वाराणसी के राजेंद्र पांडेय, सतीश मिश्रा, उमेश सोनी, अनिल तिवारी, सतीश सोनी, उमेश सोनी, हरिमोहन सेानी, अशोक सोनी, चुन्नू तिवारी, रामप्रसाद गर्ग, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, वीरेंद्र जयसवाल, रामबाबू वाजपेयी, राधेश्याम, सुनील मिश्रा, मोनी द्विवेदी, अंजली गुप्ता, मनीषा सेन, निहारिका द्विवेदी, पूर्वी सोनी आदि महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें