फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी अब लाइलाज नहीं, दवा का करें नियमित सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीएमओ कार्यालय में छह क्षय रोगियों को पोषण किट दी गई। उन्हें सलाह दी कि क्षय रोग ठीक होने तक नियमित रूप से दवा खाएं। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी हालत में दवा खाना बंद न करें, नहीं तो रोग गंभीर हो जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने क्षय रोगियों का हालचाल और दवा की जानकारी ली। कहा कि क्षय रोग अब लाइलाज नहीं है। छह महीने तक नियमित रूप से दवा खायें।, क्षय रोग से मुक्त हो जाएंगे। बीच में दवा खाना कतई बंद नहीं करना है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि जिले में पांच सौ से अधिक क्षय रोगियों को गोद लिया गया है। उन्होंने क्षय रोगियों से कहा कि परिवार या पड़ोस में यदि किसी व्यक्ति में क्षय रोग के लक्षण दिखें तो सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच कराने के लिए कहें। साथ ही इसकी जानकारी गांव की आशा को दें।
विज्ञापन

उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अरुण कुमार पटेल ने बताया कि सैकड़ों मरीज नियमित दवा खाने से ठीक हो चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके चौरिहा, डीपीएम आरके करवरिया, जिला समन्वयक क्षय रोग ज्ञान चंद्र शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें