खोही (चित्रकूट)। राशन की सामग्री लेकर सीतापुर चौकी अंतर्गत बालापुर गांव जा रहा ट्रक कीचड़ में फंस गया। इससे रास्ते में आवागमन एक घंटे से अधिक बंद हो गया। ट्रक से जब राशन सामग्री उतारी गई। इसके बाद ही जाम खुला।
शनिवार को एक ट्रक राशन समाग्री लादकर बालापुर गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव पहुंचा रास्ते में कीचड़ होने से फंस गया। इससे अन्य वाहनों का आवागमन बंद हो गया।
एक घंटे से अधिक जाम लगा रहा। इसके बाद ट्रक से राशन सामग्री उतारी गई तब ट्रक को किसी तरह ग्रामीणों ने हटाया और जाम खुल सका।