फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: व्यापारी के गेहूं चोरी में ट्रक मालिक और क्लीनर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। पुलिस ने व्यापारी व्यापारी का गेहूं चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से 346 बोरी गेहूं, ट्रक और बिक्री के 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

राजापुर थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि 10 अक्तूूबर को पराको निवासी गल्ला व्यापारी उमेश चंद्र साहू ने सूचना दी थी कि 30 सितंबर को कृष्ण कुमार पाल के ट्रक पर 600 बोरी (361 क्विंटल 60 किलो) गेहूं लादकर पुणे भेजा था। पांच दिन बाद संपर्क करने पर पता चला कि गेहूं पुणे नहीं पहुंचा। ट्रक मालिक कृष्ण कुमार का भी मोबाइल बंद मिला। इस पर राजापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के लिए पुलिस को लगाया।
रैपुरा थाना क्षेत्र के बोड़ी पोखरी चौराहे से ट्रक को मालिक/चालक प्रतापगढ़ के थाना लालगंज के मोठीन निवासी कृष्ण कुमार पाल और इसी जिले के कोहड़ौर थाने के रामापुर सहायक चालक करम अली को गिरफ्तार किया। ट्रक से 346 बोरी गेहूं बरामद किया गया। आरोपियों के कब्जे से 50,060 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें